पंत सहित IPL 2026 से पहले ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, फ्रेंचाइजी का उठ चुका है भरोसा
Author: Alsaba Zaya
2025-05-26 21:17:45
IPL 2026: आईपीएल 2025 का सफर अब कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। इस बार कई नए चेहरों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन भी किया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी का भरोसा जीता है। वहीं लिस्ट में कुल 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी अलविदा कह सकती है। इन खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को निराश किया है।
इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
लिस्ट में पहला नाम ऋषभ पंत का आता है, जिन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया, लेकिन वह टीम के लिए खासा कमाल नहीं कर सके। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है। वहीं लिस्ट में दूसरा नाम एसआरएच के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आता है। शमी भी एसआरएच की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पूरे सीजन शमी विकेट के लिए तरसते नजर आए।
इसके अलावा उन्होंने अपनी गेंदबाजी में खूब रन भी लुटाए। ऐसे में शमी को भी एसआरएच अगले साल से पहले दल से बाहर कर सकती है। वहीं लिस्ट में आखिरी नाम आर अश्विन का आता है। सीएसके के लिए अश्विन भी कमाल नहीं दिखा सके। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी सीनियर खिलाड़ी ने अपना दमखम नहीं दिखाया। वह दोनों ही विभाग में फ्लॉप हुए।
ऐसा रहा है इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन
पंत ने अब तक खेले गए 13 मैच में 13.73 की खराब औसत के साथ 151 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से केवल 1 ही अर्धशतक निकल पाया। वहीं बात शमी की करें तो वह भी अब तक खेले गए 9 मैच में केवल 6 विकेट ही अपने नाम कर पाए। शमी ने 11.23 की इकोनॉमी के साथ इस सीजन 337 रन लुटा दिए। इसके अलावा आर अश्विन ने 9 मैचों में 7 बल्लेबाजों को शिकार बनाया, जबकि बल्लेबाजी में भी वह केवल 33 रन ही बना पाए। ऐसे में इन 3 खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines