Rishabh Pant One Handed Catch: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन होगा, इसे लेकर कई खिलाड़ियों के बीच तगड़ी रेस देखने को मिल रही है। ऋषभ पंत उनमें से एक बड़े दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं। चोट के बाद शानदार वापसी करने वाले ऋषभ पंत जहां एक ओर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं तो वहीं विकेट के पीछे भी वे बेहतरीन फील्डिंग कर रहे हैं। उनकी इस अद्भुत फील्डिंग का एक नजारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में नजर आया है। जहां पंत ने बेहतरीन डाइव लगाकर कैच लपका।
पांचवें ओवर में डेविड मिलर को किया आउट
ये नजारा 5वें ओवर में देखने को मिला। पांच गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे गुजरात के मैच विनर खिलाड़ी डेविड मिलर क्रीज पर जमने की कोशिश में थे। गुजरात की डूबती नैया को मिलर सहारा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इतने में उन्हें ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी और ऋषभ पंत की बेहतरीन फील्डिंग ने बड़ा झटका दे दिया। ईशांत की हार्ड लैंथ डिलिवरी अंदर की ओर आई, जिसे मिलर पढ़ नहीं पाए। बॉल उनके बल्ले से छूकर निकली और विकेट के पीछे उड़ गई।
यहां मुस्तैद खड़े ऋषभ पंत ने अपने बाईं ओर डाइव लगाई और एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। इस कैच को देख कमेंटेटर रवि शास्त्री भी बोले- वाह क्या कैच है (What A Catch)…। वहीं दूसरी ओर आकाश चोपड़ा ने भी इस कैच की खासियत बताई।
मुश्किल कैच
उन्होंने कहा कि ये कैच इसलिए मुश्किल होता है क्योंकि आपको डाइव लगाते वक्त अपनी बॉडी को बैलेंस रखना होता है। आपको अपने हाथ के मूवमेंट को भी सही रखना होता है वर्ना बॉल बाहर निकल सकती है। पंत ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से फैंस को मुरीद बना लिया है। पंत के इस कैच पर मिलर को यकीन करना मुश्किल हो गया। हालांकि जब रिव्यू लिया गया तो इसमें अल्ट्राएज साफ नजर आया। इसके बाद उन्हें आउट करार दे दिया गया।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: नंबर 3 और 4 पर कौन? ये हैं 5 दावेदार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन, टेंशन में दिल्ली कैपिटल्स
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
24 mins agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
1 hr agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
2 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
3 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
4 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
5 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines