Laureus World Sports Awards 2025: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant मौजूदा समय में बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पंत टीम इंडिया का हिस्सा ज़रूर हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। इस बीच ऋषभ पंत के साथ ही साथ पूरे क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वो ऐसा करने वाले मात्र दूसरे क्रिकेटर बने हैं।
Rishabh Pant को मिला बहुत बड़ा सम्मान
खेल जगत के सबसे बड़ा अवॉर्ड की बात करें तो उसमें लॉरियस पुरस्कार का नाम टॉप पर नजर आता है। आज तक सिर्फ 1 क्रिकेटर को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर थे। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बाद अब ऋषभ पंत को लॉरियस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।
पंत को लॉरियस कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। कार एक्सीडेंट के कारण पंत लगभग 2 सालों तक क्रिकेट से दूर रहे थे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी की थी। जिसके बाद से पंत टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए लगातार खेलते हुए नजर आए हैं। ऋषभ टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम का भी हिस्सा थे।
ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में भी मिल सकता है मौका
अब तक ऋषभ पंत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल की खराब विकेटकीपिंग के कारण अब पंत को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पंत ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। जहां पर उन्होंने टेस्ट मैच में वनडे वाली पारी खेलकर सभी को बहुत ज्यादा प्रभावित किया था।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines