विराट-धोनी जो नहीं कर पाए, Rishabh Pant ने करके दिखाया, ऐसा करने वाले बने मात्र दूसरे क्रिकेटर

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant मौजूदा समय में बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पंत टीम इंडिया का हिस्सा ज़रूर हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

rishabh pant

rishabh pant

Laureus World Sports Awards 2025: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant मौजूदा समय में बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पंत टीम इंडिया का हिस्सा ज़रूर हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। इस बीच ऋषभ पंत के साथ ही साथ पूरे क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वो ऐसा करने वाले मात्र दूसरे क्रिकेटर बने हैं।

विज्ञापन

Rishabh Pant को मिला बहुत बड़ा सम्मान 

खेल जगत के सबसे बड़ा अवॉर्ड की बात करें तो उसमें लॉरियस पुरस्कार का नाम टॉप पर नजर आता है। आज तक सिर्फ 1 क्रिकेटर को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर थे। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बाद अब ऋषभ पंत को लॉरियस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन

पंत को लॉरियस कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। कार एक्सीडेंट के कारण पंत लगभग 2 सालों तक क्रिकेट से दूर रहे थे। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी की थी। जिसके बाद से पंत टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए लगातार खेलते हुए नजर आए हैं। ऋषभ टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम का भी हिस्सा थे।

विज्ञापन

ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में भी मिल सकता है मौका 

अब तक ऋषभ पंत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल की खराब विकेटकीपिंग के कारण अब पंत को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पंत ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। जहां पर उन्होंने टेस्ट मैच में वनडे वाली पारी खेलकर सभी को बहुत ज्यादा प्रभावित किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ