IPL 2025 के बीच ऋषभ पंत को लगा बड़ा झटका, इस खास अवॉर्ड को जीतने से चूके

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के बीच निराशा हाथ लगी है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Rishabh Pant Laureus World Sports Award: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाल रहे ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा है, जहां वो 2025 के लिए प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने से चूक गए हैं। उन्हें यहां ब्राजील की जिमनास्ट रेबेका एंड्रेड ने पछाड़ दिया।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी की वापसी की कहानी ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया और तीन गंभीर चोट के बाद पेरिस ओलंपिक में जोरदार वापसी की। फ्लोर एक्सरसाइज में जीत ने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया, जब सिमोन बाइल्स ने पोडियम पर एंड्रेड की तारीफ में विनम्रतापूर्वक सिर झुकाया। यह एक ऐसा पल था, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतने के बाद एंड्रेड ने अपनी हेल्थ और दर्द से भरे सफर को याद करते हुए कहा, ‘यह खूबसूरत लॉरियस अवॉर्ड कड़ी मेहनत, संघर्ष और दर्द का एक बड़ा हिस्सा है। साथ ही एक बार फिर ओलंपिक पोडियम के टॉप पर खड़ा होना मेरी सबसे बड़ी खुशी और सबसे यादगार यादों में से एक है।’

विज्ञापन

एक नजर लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 के सभी विजेताओं पर-

– स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर: मोंडो डुप्लांटिस
– स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर: सिमोन बाइल्स
– टीम ऑफ द ईयर: रियल मैड्रिड
– ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर: लेमाइन यामल
– कमबैक ऑफ द ईयर: रेबेका एंड्रेड
– स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर विद अ डिसेबिलिटी: जियांग युयान
– एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर: टॉम पिडकॉक
– स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड: किक4लाइफ
– स्पोर्टिंग आइकन अवॉर्ड: राफेल नडाल
– लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: केली स्लेटर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ