IPL 2025 DC vs LSG: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। मैच में लखनऊ की जीत आसान लग रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा ने एलएसजी के हाथों से अकेल दम पर जीत छीन ली थी। दिल्ली की आखिरी जोड़ी ने टीम को ये मैच जिताया। वहीं इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत से एक बड़ी गलती हो गई थी, जो कहीं न कहीं टीम की हार का कारण बनी।
पंत से हुई बड़ी गलती
ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन पहले ही मैच में उनका बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पंत पहले बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप होकर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उसके बाद किपिंग करते हुए भी उन्होंने स्टंपिंग के कई मौके गवाएं, जो दिल्ली कैपिटल्स की हार का कारण बने। मैच में जब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 6 गेंद पर 6 रन चाहिए थे तब लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 1 विकेट, तब कप्तान पंत से मोहित शर्मा को स्टंप करने का आसान मौका छूट गया था। अगर पंत यहां मोहित शर्मा को स्टंप कर देते तो लखनऊ मैच को जीत लेती।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान, कहां पिछड़ गई थी टीम?
इसको लेकर कप्तान ऋषभ पंत ने कहा था “खेल में किस्मत की अहम भूमिका होता है। गेंद अगर उनके पैड से छूट जाती तो स्टंपिंग का मौका होता।” इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पंत ने 6 गेंदों का सामना किया था लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।
टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने के बाद भी जीत गई दिल्ली
209 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। 7 रन के अंदर ही दिल्ली के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद 65 रन पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, लेकिन आखिर में आशुतोष शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। आशुतोष ने इस मैच में 31 गेंद पर 66 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: 29 रन बनाकर भी इतिहास रच गए फाफ डु प्लेसिस, जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया कीर्तिमान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines