LSG vs RCB: आरसीबी से मिली करारी शिकस्त के बाद पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई असली चूक

LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में लीग का आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। हालांकि एलएसजी इस मुकाबले को हार गई। हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है।

IPL 2025 - 2025-05-27T234950.338
विज्ञापन

LSG vs RCB: 27 मई को आईपीएल 2025 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला एलएसजी बनाम आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में एलएसजी की ओर से ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी के दमपर लखनऊ ने विशाल स्कोर बनाया था। हालांकि आरसीबी के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया और 228 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया। आरसीबी की ओर से जितेश शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। हार के बाद कप्तान पंत ने बड़ा बयान दिया।

पंत ने दिया बड़ा बयान

हार के बाद कप्तान पंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार आपको 40 ओवर अच्छी क्रिकेट खेलनी ही पड़ती है। बीस ओवर आपको नहीं बचा सकते। मैं हर मैच में अच्छा महसूस कर रहा था। लेकिन कभी-कभी यह सफल नहीं होता। जब भी आपको शुरुआत मिले, तो इसे जितना संभव हो उतना बड़ा बनाने की कोशिश करें। मैं फील्डिंग करने की कोशिश कर रहा था – वे किस तरह से गेंदबाजी करने वाले थे। बस लाइन के अंदर खेलते हुए। पूरी पारी के दौरान उसी तीव्रता के साथ खेलते रहा। ऐसे कई क्षेत्र होंगे जहां हम बात करेंगे। लेकिन सीजन बस खत्म होने वाला है। बस कुछ दिनों के लिए आराम करना चाहता हूं। जिस तरह से हमारी बल्लेबाजी इकाई आगे आई है, कुछ विशेष गेंदबाजी प्रदर्शन भी हुए हैं। हमें मौके मिल रहे हैं, लेकिन हम उन्हें बरकरार नहीं रख पाए हैं। इससे हम मैच हार रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में 118 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 11 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए। एलएसजी ने 20 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को अच्छी शुरुआत मिली। फ्लिप साल्ट ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए। हालांकि 5.4 ओवर में वह आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने 30 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में 85 रन बनाए और समा बांध दिया। आरसीबी ने 18.4 ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। ये आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ