Rishabh Pant New Batting Role: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. LSG के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा और कप्तान ऋषभ पंत भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए. ऋषभ को 27 करोड़ रुपये देकर मेगा ऑक्शन में LSG ने खरीदा था. पिछले साल भले ही पंत नहीं चले लेकिन इस बार उन्हें धमाल मचाना होगा. लग रहा है कि LSG ने कप्तान पंत के लिए एक नया प्लान तैयार किया है और उन्हें नए नंबर पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी मिलने वाली है.
ऋषभ पंत को मिली नई जिम्मेदारी!
IPL 2025 में निकोलस पूरन LSG के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. ऋषभ पंत को इसी वजह से 4, 5 और 6 नंबर पर जरूरत के हिसाब से खेलना पड़ा. हालांकि, अब IPL 2026 में वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. PTI को एक IPL सोर्स ने बताया, ‘टीम मैनेजमेंट और ऋषभ पंत को ये बात पता है कि उनके लिए नंबर 3 सबसे अच्छा स्पॉट है. इस सीजन एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और ऋषभ पंत टॉप ऑर्डर में रहेंगे. मिडल ऑर्डर में बदलाव होता रहेगा. परिस्थिति के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर में चेंज होगा.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में RCB की कैसी होगी प्लेइंग 11? जोश हेजलवुड की चोट बढ़ा रही टीम की टेंशन!
टीम इंडिया में वापसी का सुनहरा मौका!
ऋषभ पंत टेस्ट स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं और वनडे में भी लगातार टीम का हिस्सा रहते हैं. हालांकि, भारत की टी20 टीम से वो पूरी तरह दूर हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाल ही में समाप्त हुआ है और अगले वर्ल्ड कप में अभी समय है. ऋषभ पंत नए प्लान के साथ टी20 टीम में वापसी करना चाहेंगे. संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में भारत के पास दो टॉप ऑर्डर विकेटकीपर हैं.
ऋषभ पंत IPL 2026 में नंबर 3 पर धमाल मचाकर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर सकते हैं. पंत ने नंबर 3 पर कमाल कर दिया, तो सिलेक्टर्स के लिए टी20 में उन्हें इग्नोर करना मुश्किल हो जाएगा. बता दें कि IPL 2026 में LSG का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में होगा. पंत बड़ी पारी के साथ IPL की शुरुआत करना चाहेंगे.
ये नहीं पढ़ें:- IPL 2026 से पहले 14.2 करोड़ के नए खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया ऐसा गदर, कि धोनी भी रह गए दंग! VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
7 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines