India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। इस बार शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया से करोड़ों भारतीय फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बनाया गया है और पंत इस सीरीज में बल्लेबाजी में धमाल मचा सकते हैं। इसके अलावा पंत के पास एमएस धोनी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका भी है। जिसको पंत पहले मैच में तोड़ सकते है।
पंत तोड़ेंगे एमएस धोनी का रिकॉर्ड
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत के पास एमएस धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। दरअसल ऋषभ पंत ने अभी तक इंग्लैंड ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 511 रन बनाए हैं। वहीं एमएस धोनी ने बतौर विजिटिंग विकेटकीपर बल्लेबाज 778 रन बनाए थे। जो किसी भी विजिटिंग विकेटकीपर बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन है ऐसे में अब अगर पंत 267 रन बना लेते हैं तो वे धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़कर लिस्ट में पहले पायदान पर आ जाएंगे।
वहीं अगर पंत 289 रन बना लेते हैं तो वे इंग्लैंड में 800 रन बनाने वाले बतौर विजिटिंग विकेटकीपर पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिलहाल पंत से ऊपर 8 दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं ऐसे में पंत एक झटके में इन सभी को पछाड़ सकते हैं।
इंग्लैंड में शानदार है पंत के आंकड़े
इंग्लैंड की धरती पर ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में कमाल का रिकॉर्ड है। अभी तक पंत ने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 556 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 32.70 का रहा है। अब इस सीरीज में पंत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। पंत को सीरीज में काफी समझदारी दिखानी होगी, क्योंकि कई बारी देखा गया है पंत जल्दबाजी के चक्कर में खराब शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- मोनांक पटेल ने MCL 2025 में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
13 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
49 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines