India vs England 4th Test: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद अब टीम इंडिया मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट गई है। फिलहाल सीरीज में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है। अभी तक इस सीरीज में ऋषभ पंत का अहम रोल रहा है, जिस तरह से वे निडर होकर रन बना रहे हैं विपक्षी टीम भी उससे खौफ खा रही है। वहीं तीसरे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। ये चोट उनको पहली पारी के दौरान लगी थी, जिसके चलते पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अब उनके चौथे टेस्ट में खेलने को लेकर टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे का बड़ा बयान सामने आया है।
क्या मैनचेस्टर में खेलेंगे ऋषभ पंत?
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 2 छक्के भी शामिल थे। वहीं इस मैच में विकेटकीपिंग के दौरान उनको उंगली में चोट लग गई थी, इसके बाद ध्रुव जुरेल को पूरे मैच में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था, हालांकि चोटिल होने के बाद पंत ने बल्लेबाजी जरूर की थी लेकिन वे दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
अब चौथे टेस्ट में उनके खेलने को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे, जिसका जवाब सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने देते हुए बताया कि “लॉर्ड्स में पंत ने काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की थी, टीम अब इस स्थिति से दोबारा गुजरना नहीं चाहती है। हम नहीं चाहते कि बीच मैच के हमें विकेटकीपर बदलना पड़े। पंत ने आज के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि हम उनको ज्यादा से ज्यादा आराम देना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि वे मैनचेस्टर में खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।”
पंत के निशाने पर सहवाग का रिकॉर्ड
मैनचेस्टर टेस्ट में अगर ऋषभ पंत खेलते हैं तो उनके निशाने पर दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का एक खास रिकॉर्ड होगा। सहवाग टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के हैं। वहीं ऋषभ पंत अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के लगा चुके हैं, ऐसे में अगर पंत चौथे टेस्ट में 4 छक्के लगा देते हैं तो वे सहवाग को पछाड़कर इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत तोड़ेंगे वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड? मैनचेस्टर में करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines