Rishabh Pant IND vs NZ 3rd Test: वानखेड़े के मैदान पर ऋषभ पंत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी। टेस्ट क्रिकेट में टी-20 वाले अंदाज में खेलते हुए पंत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आतिशी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय विकेटकीपर ने महज 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा गया यह सबसे तेज अर्धशतक भी है। पंत ने पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है।
पंत ने मचाया धमाल
टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत ही ऋषभ पंत ने धमाकेदार अंदाज में की। पहले ही ओवर में एजाज पटेल के खिलाफ पंत ने हाथ खोले और एक के बाद एक तीन चौके जमाए। कीवी स्पिनर्स भारतीय विकेटकीपर के आगे पानी मांगते हुए नजर आए। पंत ने जब चाहा और जहां चाहा आगे निकलकर गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। बेहतरीन बैटिंग करते हुए पंत ने अपना अर्धशतक सिर्फ 36 गेंदों में पूरा किया। आउट होने से पहले पंत ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 8 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए।
सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड चकनाचूर
ऋषभ पंत ने भारत की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने अपना अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया। पंत ने पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। शॉ ने पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में कीवी टीम के खिलाफ 41 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।
गिल के साथ जमाई अहम साझेदारी
ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। पंत ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते गिल पर भी अधिक दबाव नहीं आने दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए मिलकर 96 रन की अहम साझेदारी निभाई। पंत ने न्यूजीलैंड के स्पिनर्स को खासतौर पर निशाने पर लिया और अपनी पूरी पारी के दौरान उन्हें हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। गिल-पंत की साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में वापसी करने में सफल रही है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines