IND vs NZ: पंत ने जड़ा 107 मीटर का दनदनाता छक्का, कीवियों का खुला रह गया मुंह

Rishabh Pant: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत ने छक्का मारते हुए गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का मुंह खुला का खुला रह गया।

IND vs NZ (2)

Rishabh Pant: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया। पहले मैच में महज 46 रनों पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक कर लिया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सरफराज खान ने भारतीय पारी को संभाला और बेहतरीन पारी खेली। पंत 99 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने अपनी पारी में एक ऐसा छक्का जड़ दिया, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का मुंह खुला रह गया।

विज्ञापन

ऋषभ पंत का दनदनाता छक्का

ऋषभ पंत भले ही इस मैच में शतक पूरा नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दिल जरूर जीत लिया। 86.3 ओवर में पंत ने तेज गेंदबाज टिम साउथी की गेंद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने दनदनाता 107 मीटर का छक्का जड़ दिया। गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। पंत का ये छक्का देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का मुंह खुला का खुला रह गया। पंत ने इस मैच में 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 10 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 9 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा सरफराज खान ने 195 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए, जिसमें 18 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंत लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने पहले मैच में 39 और 109 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 9 और 4 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पंत लगातार टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 46 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 438 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 157 गेंदों में 134 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक भारतीय 91.3 ओवर में 402 रन ही बना सकी है। रवींद्र जडेजा क्रीज पर नाबाद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ