Rishabh Pant for T20 World Cup 2024 ipl 2024 Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2024 Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार कमबैक हो चुका है। आईपीएल 2024 में अब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक इस सीजन में पंत के बल्ले से 2 अर्धशतक निकल चुके हैं। इसके अलावा विकेटकीपिंग में भी पंत का कमाल देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पंत का कमबैक कैसा होगा, क्या पंत टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम में जगह बना पाएंगे?
जिसके बाद अब लग रहा है कि पंत का आगामी विश्व कप में खेलना तय माना जा रहा है। वहीं टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई सेलेक्टर्स को भी एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश थी। जिसमें कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन अब लग रहा है कि पंत ने काफी हद तक सेलेक्टर्स की तलाश को पूरा कर दिया है। जिसके बाद इन खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ गई है।
1. ईशान किशन
ईशान किशन की आईपीएल 2024 में शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और पहले ही मैच में ईशान शून्य पर आउट हो गए थे। हालांकि उसके बाद ईशन अपनी पुरानी लय में लौटे और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए ताबड़तोड़ पारियां खेली। टी20 विश्व कप 2024 के लिए किशन भी बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरों में हैं। हालांकि अगर पंत का शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो ईशान की जगह पर खतरा मंडरा सकता है।