IND vs SLCXI: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच 7 अगस्त से अभ्यास मैच खेला जा रह है. इस मैच में कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया,जबकि कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में ऋषभ पंत भी रहे. वह पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में भी खासा प्रभावित नहीं कर पाए. पंत के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ये अच्छी खबर नहीं है.
ऋषभ पंत हुए फ्लॉप
ऋषभ पंत ने पहली पारी में भी खराब बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 5 गेंदों में 2 रन बनाए थे. हालांकि दूसरी पारी में उनसे खासा उम्मीदें थीं कि वह बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन दूसरी पारी में भी उनका बल्ला नहीं चल पाया. पंत के पास अर्धशतकीय पारी खेलने का अच्छा मौका था. लेकिन उन्होंने इस मौके को नहीं भुनाया. उन्होंने 68 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के अपने नाम किए.
इन बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
पंत के अलावा दूसरी पारी में शुभमन गिल ने भी बड़ी पारी नहीं खेली. उन्होंने 54 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल का भी बल्ला नहीं चला. उन्होंने पहली पारी में 9 गेंदों में 1 रन और दूसरी पारी में 20 गेंदों में 17 रन ही बना पाए. केएल राहुल भी पहली पारी में खासा कमाल नहीं कर पाए थे और केवल 40 रनों की पारी खेली थी. मैच की बात करें तो श्रीलंका 11 ने पहली पारी में 90 ओवर में 363/ 8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में भारत ने 90 ओवर में 357 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 200/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में भारत ने अब तक 43.3 ओवर में 184/4 रन बना दिए हैं.
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
28 mins agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
1 hr agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
9 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
9 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
10 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
10 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
11 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines