Rishabh Pant LSG vs MI: मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने के लिए 27 करोड़ रुपये लुटा डाले थे। हर किसी को उम्मीद थी कि लखनऊ की जर्सी में पंत बल्ले से खूब गर्दा उड़ाएंगे। मगर आईपीएल 2025 में तो कहानी ठीक एकदम उल्टी चल रही है। चार मैचों में पंत कुल मिलाकर उतने भी रन नहीं बना सके हैं, जितने करोड़ की बोली लगाकर एलएसजी ने उन्हें टीम में शामिल किया है। चार मैचों में पंत के बल्ले से सिर्फ 19 रन निकले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इकाना के मैदान पर पंत महज 2 रन बनाकर सिर झुकाकर पवेलियन की ओर चल पड़े।
फिर फ्लॉप ऋषभ पंत
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडम मार्करम ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.6 ओवर में 76 रन जोड़े। मिचेल मार्श 31 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद निकलोस पूरन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 रन बनाकर चलते बने। 91 के स्कोर पर 2 विकेट खोने के बावजूद लखनऊ मजबूत स्थिति में थी। स्टेज सेट था और मुंबई के गेंदबाज बैकफुट पर थे।
खुद की फॉर्म को तलाशने का पंत के पास यह बेहतरीन मौका था। हालांकि, लखनऊ के कप्तान एक बार फिर निराश करके पवेलियन लौट गए। 6 गेंदों में पंत की पारी का अंत हो गया और उनके खाते में आए सिर्फ 2 रन। हार्दिक पांड्या की गेंद को लेग साइड खेलने के प्रयास में पंत बॉल को हवा में खेल बैठे और आसान सा कैच देकर आउट हुए।
4 मैचों में सिर्फ 19 रन
ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है। चार मैचों में पंत कुल मिलाकर 19 रन ही बना सके हैं। दिल्ली के खिलाफ 6 गेंदों का सामना करने के बाद पंत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे जैसे-तैसे पंत ने 15 रन बनाए थे। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ भी लखनऊ के कप्तान महज 2 रन बनाकर चलते बने थे। अब यही कहानी पंत ने मुंबई के खिलाफ भी दोहराई और अपना विकेट तोहफे के तौर पर देखकर चलते बने।
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
34 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines