Rishabh Pant: 27 मई को आरसीबी के खिलाफ ऋषभ पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली और खास अंदाज में जश्न भी मनाया। पंत का शतक आखिरी बार साल 2018 में आया था। 7 साल बाद पंत ने आईपीएल में शतक बनाया। वह लगातार आईपीएल 2025 में फ्लॉप हो रहे थे। लेकिन आरसीबी के खिलाफ उन्होंने शतक पूरा किया। इसके बाद पंत ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।
आरसीबी के खिलाफ पंत का कारनामा
आईपीएल 2025 में पंत बड़ी पारी खेलने के लिए तरस रहे थे। पंत की खराब बल्लेबाजी का असर एलएसजी की बल्लेबाजी विभाग पर भी दिख रहा था। लेकिन 27 मई को आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में पंत का बल्ला खूब गरजा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आरसीबी के लगभग सभी गेंदबाजों को खूब धोया और शतक बनाया। आईपीएल 2025 में पंत का शतक बनाने का सूखा आखिरकार 7 साल बाद खत्म हो गया। उन्होंने 61 गेंदों में 118 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए। वह अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान 193.44 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। पंत ने आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। ऐसे में उन्हें अधिक गेंद खेलने का भरपूरा मौका मिला था, क्योंकि 2.4 ओवर में ही लखनऊ को पहला झटका लगा था।
लखनऊ ने बनाया विशाल स्कोर
लखनऊ ने 20 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए हैं। पंत के अलावा मिचेल मार्श ने भी 37 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने भी 10 गेंदों में 13 रन बनाए।
आरसीबी को ये मैच जीतने के लिए 228 रन बनाने हैं। आरसीबी के लिए ये मैच काफी अहम था। क्योंकि इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में टॉप-2 में फिनिश कर पाएगी।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines