LSG vs RCB: सिर नीचे, पैर ऊपर, शतक बनाने के बाद ये क्या करने लगे ऋषभ पंत? वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने शानदार अंदाज में शतक बनाया। इसके बाद अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया, जो चर्चा में है।

IPL 2025 - 2025-05-27T212636.159

Rishabh Pant: 27 मई को आरसीबी के खिलाफ ऋषभ पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली और खास अंदाज में जश्न भी मनाया। पंत का शतक आखिरी बार साल 2018 में आया था। 7 साल बाद पंत ने आईपीएल में शतक बनाया। वह लगातार आईपीएल 2025 में फ्लॉप हो रहे थे। लेकिन आरसीबी के खिलाफ उन्होंने  शतक पूरा किया। इसके बाद पंत ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।

विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ पंत का कारनामा

आईपीएल 2025 में पंत बड़ी पारी खेलने के लिए तरस रहे थे। पंत की खराब बल्लेबाजी का असर एलएसजी की बल्लेबाजी विभाग पर भी दिख रहा था। लेकिन  27 मई को आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में पंत का बल्ला खूब गरजा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आरसीबी के लगभग सभी गेंदबाजों को खूब धोया और शतक बनाया। आईपीएल 2025 में पंत का शतक बनाने का सूखा आखिरकार 7 साल बाद खत्म हो गया। उन्होंने 61 गेंदों में 118 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए। वह अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान 193.44 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। पंत ने आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। ऐसे में उन्हें अधिक गेंद खेलने का भरपूरा मौका मिला था, क्योंकि 2.4 ओवर में ही लखनऊ को पहला झटका लगा था।

विज्ञापन

लखनऊ ने बनाया विशाल स्कोर

लखनऊ ने 20 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए हैं। पंत के अलावा मिचेल मार्श ने भी 37 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने भी 10 गेंदों में 13 रन बनाए।

आरसीबी को ये मैच जीतने के लिए 228 रन बनाने हैं। आरसीबी के लिए ये मैच काफी अहम था। क्योंकि इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में टॉप-2 में फिनिश कर पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ