India vs England 1st Test: भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां युवा भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है। वहीं मैच से पहले पंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें कई मुख्य बातों पर जोर दिया और शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की। वहीं इंग्लैंड में स्विंग से निपटने के लिए पंत ने खास प्लान बनाया है, जिसका जिक्र भी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
स्विंग के खिलाफ पंत का खास प्लान
इस सीरीज में उपकप्तान ऋषभ पंत के ऊपर बल्लेबाजी के दौरान बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टीम का हिस्सा नहीं है ऐसे में पंत को बड़ी भूमिका निभानी पडेगी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत ने अपनी बल्लेबाजी स्टाइल को लेकर कहा “इंग्लैंड में थोड़ा साइड ऑन खेलना पड़ता है जिससे काफी मदद मिलती है। वनडे और टी20 में स्टांस को थोड़ा ओपन रखना होता, जो आपके शॉट खेलने पर निर्भर करता है। इस तकनीकी चीज को मैंने बदला है।”
आगे पंत ने कहा “जब क्रीज पर होते हैं तो ये नहीं सोचा जाता कि आप कप्तान, उपकप्तान या सीनियर खिलाड़ी है। क्रीज पर आप सिर्फ एक बल्लेबाज होते हैं, जिसको टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। अभी भी मैंने अपनी मानसिकता को नहीं बदला है, भले ही मुझे उपकप्तान के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली हो।”
शुभमन गिल को लेकर क्या बोले पंत?
कप्तान शुभमन गिल को लेकर पंत ने कहा “शुभमन और मेरे बीच मैदान के बाहर भी बहुत अच्छी दोस्ती है। अगर आप मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं, तो यह दोस्ती मैदान पर भी अच्छी हो जाती है। यह ऐसी बात है जिस पर मेरा हमेशा से मानना रहा है।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अगर ऐसा हुआ तो ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा धोनी का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines