IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया था क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया। ऋषभ पंत के दिल्ली से अलग होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब इस मामले पर ऋषभ पंत ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
गावस्कर के वीडियो पर पंत का कमेंट
स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें गावस्कर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “नीलामी की गतिशीलता पूरी तरह से अलग है, इसलिए हमें नहीं पता कि यह कैसे होगा, लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली निश्चित रूप से ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस चाहेगी। कभी-कभी जब खिलाड़ी को रिटेन करना होता है, तो खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच फीस के बारे में बात होती है और आप देख सकते हैं कि कुछ खिलाड़ी जिन्हें उनके फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है, वे उनकी कटौती की गई फीस से अधिक पर चले गए हैं।”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गौतम गंभीर ने खोजा गिल का रिप्लेसमेंट! डेब्यू मैच में ही ठोके थे 65 रन
सुनी गावस्कर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ऋषभ पंत ने लिखा कि, “मेरा रिटेंशन निश्चित रूप से पैसे की बात नहीं थी, मैं कह सकता हूं।” जिसके बाद काफी हद तक ये साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है कि पंत ने पैसों को लेकर दिल्ली का साथ नहीं छोड़ा है।
मेगा ऑक्शन में दिखेगा जलवा
अब ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहने वाली है। कई पूर्व किक्रेटर्स और फैंस का मानना है कि पंत इस बार नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी टीमें पंत के लिए मेगा ऑक्शन में भिड़ती हुई दिखाई दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 mins agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
1 hr agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
1 hr agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
2 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
2 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
3 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
3 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines