Rishabh Pant On Rohit Sharma Claim: टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में खुलासा किया था कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वर्ल्ड कप फाइनल में जानबूझ कर ब्रेक लिया था। रोहित ने कहा कि पंत के इस मूव की वजह से उनकी टीम को मैच का नतीजा पलटने में मदद मिली। इस घटना पर अब खुद पंत का बयान सामने आया है। उन्होंने यह भी बताया है कि अचानक उन्होंने ऐसा करने के बारे में क्यों सोचा था।
पंत ने कहा, ‘मैं इस बारे में पहले से ही सोच रहा था, क्योंकि एक दम से मूमेंटम शिफ्ट हो गया था। इसलिए मैं सोच रहा था कि यह क्षण फिर कब आएगा जब आप वर्ल्ड कप फाइनल में खेल रहे होंगे। इसलिए मैं फिजियो से कह रहा था कि आप अपना समय लें और समय बर्बाद करते रहें।’ बता दें कि पंत ने जब ब्रेक लिया, तब साउथ अफ्रीका टीम को 24 गेंदों पर 26 रनों की जरूरत थी।
ये भी पढ़ें:- हांगकांग दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, कप्तान बना ये विस्फोटक बल्लेबाज
कभी-कभी यह काम करता है- पंत
ऋषभ पंत ने वायरल वीडियो में कहा, ‘वह मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैं ठीक हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं सिर्फ एक्टिंग कर रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसी मैच की सिचुएशन में यह हर बार काम करता है, लेकिन कभी-कभी यह काम करता है। और अगर यह ऐसे क्षण में काम करता है तो आपको और कुछ नहीं चाहिए।’
पंत के मूव में टीम इंडिया को हुआ फायदा
बीच मैच में पंत की यह रणनीति काम कर गई। इस ब्रेक की वजह से साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की लय टूट गई और वो हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद प्रोटियाज टीम के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम आखिर में टारगेट से सात रन दूर रह गई। मुश्किल समय में मैच में 76 रनों की पारी खेलने की वजह से विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था।
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह फेल हुआ RCB का स्टार खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में लग सकता है झटका
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
43 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines