Happy Birthday Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंत ने बेहद कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मैदान पर अपने खिलाड़ियों के साथ-साथ पंत विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ भी मौज मस्ती करते रहते हैं। इसके अलावा पंत मैदान से लेकर मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आज हर कोई पंत को पसंद करता है। जिस तरह से साल 2021 में पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गाबा के मैदान पर शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी, उसको आज तक कोई नहीं भुला पाया है।
एक्सीडेंट के बाद शानदार कमबैक
साल 2022 के दिसंबर में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। इस भयानक एक्सीडेंट में पंत की जान बाल-बाल बची। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कई महिनों तक पंत अस्पताल में भर्ती रहे। इस दौरान फैंस ने उनको काफी मिस किया। करीब डेढ साल से भी ज्यादा क्रिकेट से दूर रहने के बाद पंत ने इस साल शानदार कमबैक किया। पंत ने आईपीएल 2024 से क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। वहीं टेस्ट क्रिकेट जिसको पंत अपना पसंदीदा फॉर्मेट मानते है उसमें वापसी को लेकर फैंस को काफी इंतजार था। अब पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार वापसी की है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत ने कमाल का शतक लगाया था।
ऑस्ट्रेलिया में जड़ा था पहला टेस्ट शतक
टेस्ट क्रिकेट में पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना काफी पसंद है। अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही लगाया था। साल 2019 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए एक टेस्ट मैच में पंत ने 159 रनों की पारी खेली थी। ये मैच ड्रॉ रहा था।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: JioCinema नहीं, यहां फ्री में देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच
सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के नाम सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। साल 2022 में पंत ने इंग्लैंड के साथ खेले गए एक टेस्ट मैच में महज 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके साथ ही पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया था।
‘गाबा का हीरो’
ऋषभ पंत को गाबा का हीरो कहा जाता है। साल 2020-21 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज का एक मैच गाबा में खेला गया था। इस मैच में पंत ने भारत के लिए 89 रनों की नाबाद अहम पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाई थी। गाबा में ऑस्ट्रेलिया को ये 33 साल के बाद टेस्ट मैच में हार मिली थी। वहीं इस सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- Video: गंभीर के कोच बनने के बाद इन खिलाड़ियों की बढ़ीं मुश्किलें, नहीं मिल रही है टीम इंडिया में नियमित जगह
संबंधित खबरें
ईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
8 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
34 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
56 mins agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines