हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, दाऊद गैंग का नाम आया सामने

Rinku Singh Threat : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है, जिसको लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह को ये धमकी दाऊद गैंग द्वारा दी गई है. इसको लेकर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Rinku Singh

Rinku Singh Threat : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है, जिसको लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह को ये धमकी दाऊद गैंग द्वारा दी गई है. इसको लेकर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है.

रिंकू सिंह से मांगे गए 5 करोड़ रुपये

रिंकू सिंह को इस साल 3 बार धमकी मिल चुकी है. उनकी प्रमोशनल टीम को 3 बार धमकी भरे मैसेज आ चुके हैं. दाऊद गैंग द्वारा दी गई धमकी में रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपये मांगे गए हैं. इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने धमकी की बात को कबूला है. रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह से फिरौती मांगने वाले दोनों लोगों को वेस्टइंडीज से पकड़ा गया है, जिनमें से एक का नाम मोहम्मद दिलशाद और दूसरे का नाम मोहम्मद नवीद बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-Asia Cup ट्रॉफी ‘चोरी’ के सवाल पर मोहसिन नकवी की बोलती बंद, ‘मुंह छुपाते’ आए नजर, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में आखिरी बार खेले थे रिंकू सिंह

स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को आखिरी बार एशिया कप 2025 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था. इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा तो थे, लेकिन उनको महज एक ही गेंद खेलने का मौका मिला था. रिंकू सिंह को 7 में से महज 1 ही मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. फाइनल में रिंकू ने टीम इंडिया के लिए विनिंग चौका लगाया था.

फिरौती मांगने वाले मोहम्मद नवीद ने सबसे पहले रिंकू सिंह को 5 फरवरी को मैसेज करके विनती करते हुए आर्थिक मदद की मांग की थी और लिखा था कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन भी हूं, इस पर रिंकू सिंह की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था. इसके बाद जो दूसरा धमकी भरा मैसेज था उसमें लिखा था कि मुझे 5 करोड़ रुपये चाहिए, जगह और समय मैं तय करूंगा. ये मैसेज 9 अप्रैल को भेजा गया था. इस पर भी रिंकू की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया था. इसके बाद आखिरी मैसेज में लिखा था कि रिमांइडर, डी-कंपनी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs WI: खराब प्रदर्शन के बाद कोच की साई सुदर्शन को चेतावनी! क्या टेस्ट करियर पर लग जाएगा विराम?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola