Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की लखनऊ के फाइव स्टार होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई है। दोनों की रिंग सेरेमनी की पहली झलक सामने आई है, जहां दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। इस हाई प्रोफाइल प्रोग्राम में रिंकू और प्रिया के परिवार के अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए है। रिंग सेरेमनी के बाद दोनों 18 नवंबर को शादी करेंगे।
इवेंट में शामिल हुईं जानी-मानी हस्तियां
जो तस्वीर सामने आई है, उसमें रिंकू सिंह ने खूबसूरत शेरवानी पहनी है, जबकि प्रिया ने खूबसूरत कढ़ाई वाला गुलाबी लहंगा पहना है। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्टेज पर जाते हुए नजर आए। इस समारोह में क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं हैं। समारोह से पहले प्रिया के पिता तुफानी सरोज ने मीडिया से कंफर्म किया कि सगाई को दोनों परिवारों का आशीर्वाद प्राप्त है।
पिछले साल सांसद बनी थीं प्रिया
यह बताना जरूरी है कि रिंकू और प्रिया एक दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से जानते हैं। उन्हें एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। इस साल की शुरुआत तक दोनों के बीच संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे बाद ने सांसद के पिता ने कंफर्म किया था। प्रिया पिछले साल सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनी थीं। वह जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दूसरी ओर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए दो वनडे और 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था…’, श्रेयस अय्यर के गाली देने पर शशांक सिंह ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines