Rinku Singh की दुल्हन बनेंगी MP प्रिया सरोज, पिता ने बताया कब होगी सगाई और शादी?

Rinku-Priya Wedding: भारत क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे। उनकी सगाई और शादी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

priya saroj rinku singh

priya saroj rinku singh

Rinku Singh & Priya Saroj Wedding: शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए गए। इस बीच सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है। उनके मुताबिक संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी, जो 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और 13 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवारों ने पिछले सप्ताह अलीगढ़ में मुलाकात की थी और शादी को लेकर सार्थक बातचीत हुई। बता दें कि रिंकू ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय की नेशनल टीम में जगह पक्की कर ली है। बात करें प्रिया सरोज की तो वो मात्र 25 साल की उम्र में ही सांसद बन गई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताया और मछली शहर से टिकट दिया। प्रिया सरोज ने भी अखिलेश का भरोसा जीता और बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवार बीपी सरोज को मात दी थी।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह अब 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 25 और 28 जनवरी को चेन्नई और राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 31 जनवरी को पुणे में एक-दूसरे से भिडे़ंगी। टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन

ऐसा रहा है रिंकू सिंह का करियर

रिंकू ने अब तक भारत के लिए 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 165.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 507 रन बनाए हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 27 साल के रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। रिंकू सिंह 2023 में तब चर्चा में आए जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को असंभव सी जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ