'रिंकू सिंह ने दिल जीता..' कौन हैं ये खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल? विस्फोटक बल्लेबाज के लिए लिखी थी खास बात

Rinku Singh Team India: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचा रहे हैं। वहीं आईपीएल में एक मैच के दौरान रिंकू सिंह की बल्लेबाजी पर खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल का दिल आ गया था।

rinku singh

rinku singh

Rinku Singh Team India: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों बांग्लादेश के साथ खेली जा रही है तीन मैचों की टी20 सीरीज में रिंकू धमाल मचा रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत हासिल की थी। इस मैच में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। रिंकू सिंह ने बेहद ही कम समय में टीम अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक साधारण परिवार से आने के बाद रिंकू ने अपनी मेहनत के दम पर नया मुकाम हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

रिंकू ने जीता था इस मिस्ट्री गर्ल का दिल

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए अफगानिस्तान की बिजनेसवुमेन वाजमा आयूबी भी पहुंची थी। वाजमा आयूबी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। वाजमा अक्सर टीम इंडिया और उसके खिलाड़ियों को सपोर्ट करती हुई दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर वाजमा काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन

फैंस भी उनकी पोस्ट पर काफी कमेंट करते रहते हैं। केकेआर और एलएसजी के मैच के दौरान वाजमा का दिल रिंकू सिंह की बल्लेबाजी पर आ गया था। इस मैच में रिंकू ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन केकेआर की टीम इस मैच को 1 रन से हार गई थी। जिसके बाद वाजमा आयूबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि “लखनऊ ने मैच जीता, लेकिन रिंकू सिंह ने दिल”

विज्ञापन

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार

रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं, लेकिन अब उनको टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना इंतजार है। रिंकू सिंह ने अभी तक भारत के लिए 2 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं। 2 वनडे मैचों में उनके नाम 55 रन दर्ज हैं तो वहीं 25 टी20 मैचों में 471 रन। टी20 में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ