UP Premier League 2025: इन दिनों भारत में कई अलग-अलग लीग खेली जा रही है, जिनमें से एक है यूपी टी20 लीग 2025, जिसमें 9वां मैच मेरठ मावेरिक्स और गौर गोरखपुर लायंस के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से कप्तान रिंकू सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। बल्लेबाजी के दौरान रिंकू ने चौके-छक्कों की बारिश की। जिसके चलते मेरठ मेवरिक्स ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
रिंकू ने खेली 108 रन की पारी
इस मैच में मेरठ मावेरिक्स के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य था। जिसको टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। रिंकू सिंह ने मेरठ मावेरिक्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225 का रहा।
14 गेंदों पर ठोके 50 रन
मैच में बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने पहली 34 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। इसके फैंस ने उनका रौद्र रूप देखा। अगली 14 गेंदों पर रिंकू ने 364 के स्ट्राइक रेट से 50 रन ठोक डाले थे। 168 रनों में से 108 रन मैच में अकेले रिंकू सिंह ने ठोक डाले थे।
इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:-कब-कहां और कैसे देख सकते हैं एशिया कप 2025? यहां जानिए पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: बारिश हुई बंद, दोबारा जल्द शुरू होगा मैच, विराट-गिल पर नजरें
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines