Rinku Singh: भारतीय स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। स्टार खिलाड़ी का नाम समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज के साथ जुड़ा है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इन खबरों के बीच ही रिंकू सिंह ने अपने पिता को धांसू स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लाखों में है।
रिंकू ने गिफ्ट की बाइक
आईपीएल खेलने से पहले रिंकू का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। लेकिन स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल में सफलता पाने के बाद अपने परिवार का नाम न केवल रौशन किया बल्कि अपने परिवार को गरीबी से निकालने में मदद भी की। रिंकू के पिता खानचंद सिंह जीवन चलाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाने का काम करते थे। हालांकि रिंकू सिंह के कामयाब होने के बाद भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा और वह अब भी हर दिन काम करते हैं।
हाल ही में रिंकू ने अपने पिता को कावासाकी निंजा 400 स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। उनके पिता का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह नई बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं। उनके पिता इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रिया सोरज से शादी को लेकर चर्चा तेज
रिंकू सिंह के परिवार के अनुसार स्टार खिलाड़ी जल्द ही प्रिया सरोज से शादी रचाने वाला है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने पीटीआई से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते हैं। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन अपने रिश्ते के लिए उन्हें अपने परिवारों की सहमति की जरूरत थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए सहमत हो गए हैं।
इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयार रिंकू सिंह
फिलहाल रिंकू सिंह भारतीय टी-20 टीम के नियामित सदस्य हैं। 22 जनवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रिंकू सिंह भाग लेने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: IPL के अनसोल्ड खिलाड़ियों को PCB ने दिया ‘लालच’, हर कीमत पर चाहता है खिलाना
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
20 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines