Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका में है। पहला मैच टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले मैच में संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला था। उन्होंने अपने टी-20 करियर का दूसरा शतक जमा दिया। हालांकि अब दूसरा टी-20 मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में रिंकू सिंह पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। रिंकू सिंह का इस मैदान से खास कनेक्शन है।
तोड़ फोड़ मचाने को तैयार रिंकू
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मैदान पर रिंकू सिंह ने अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2023 में खेला था। तब रिंकू ने अफ्रीका के खिलाफ 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। खास बात ये थी कि रिंकू ने इस मैच में एक छक्का जड़ा था, जिससे मीडिया बॉक्स का कांच टूट गया था। तब रिंकू सिंह की चर्चा पूरी दुनिया में की गई थी।
उनके शॉट को दुनिया भर में सराहा गया था। इस मैच में भारत ने रिंकू सिंह की पारी के बदौलत 180 रनों का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि साउथ अफ्रीका टीम ने डीएलएस मेथड के तहत 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। अब एक बार फिर रिंकू सिंह तोड़ फोड़ मचाने के लिए इस मैदान पर तैयार हैं।
रिंकू सिंह का हालिया प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में खेला था। इस सीरीज में रिंकू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने दूसरे मैच में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद 8 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रिंकू खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 11 रनों की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें
दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, अवेश खान
यह भी पढ़ें: IND vs SA: मार्को जेनसन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, जमकर हुई बहस का VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines