Rinku Singh BSA Team: क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खुशखबरी मिली है। उन्हें खेल कोटा से बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाया गया है। यानी रिंकू सिंह अब जिला स्तर पर शिक्षा विभाग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस स्तर के अधिकारी बनने पर रिंकू की टीम कैसी होगी, उनके ऊपर कौन अधिकारी होंगे और वे किसे रिपोर्ट करेंगे?
इस लेवल के अधिकारी होंगे रिंकू सिंह
यूपी में 1985 में बेसिक शिक्षा के लिए अलग से बेसिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य बेसिक शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाना था। निदेशालय का काम प्राथमिक शिक्षा से संबंधित स्कूलों की मान्यता और उन्हें सुचारू रूप से चलाना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद का गठन 1972 को किया गया था।
प्राथमिक शिक्षा (कक्षा 5 तक) से जुड़े स्कूलों के सुपरविजन के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। जिला स्तर पर ये भूमिका रिंकू सिंह निभाने वाले हैं। वह मंडल स्तर के अधिकारी सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को रिपोर्ट करेंगे। रिंकू सिंह के नीचे के अधिकारी ब्लॉक स्तर के रहेंगे। इन्हें खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कहा जाता है।
ये होगी रिंकू सिंह की टीम
रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा का ख्याल रखेंगे। उनके पास ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) की एक टीम होगी। जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों की निगरानी और उन्हें दिशा-निर्देश संबंधी बीईओ ऑफिस सरकारी स्कूल में होता है। उनके पास नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी होती है। स्कूलों में प्रिंसिपल, शिक्षक, शिक्षा मित्र, स्कूल प्रबंधन समिति और गांव निर्वाचित प्रधान भी इस टीम में शामिल रहते हैं।
पूरी करनी होगी योग्यता
रिंकू सिंह की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई है। हालांकि वह 9वीं तक ही पढ़े हैं। ऐसे में उन्हें इस पद के लिए संबंधित योग्यता पूरी करने के लिए 7 साल का समय दिया गया है। इस अवधि में उन्हें पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसके अलावा प्रमोशन के लिए भी योग्यता संबंधी ये नियम लागू रहेंगे।
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह के बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने पर उठा सवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए ‘आगबबूला’
कितनी होगी सैलरी?
यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करनी होती है। इसी के साथ बैचलर्स इन एजुकेशन (बीएड) भी पूरी करनी होती है। इन एजुकेशन क्वालिफिकेशन के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करना होता है। इसमें प्री और मेन परीक्षा शामिल है। इसी के साथ इंटरव्यू भी पास करना होता है। रिंकू सिंह ग्रुप ए का गजेटेड अधिकारी होंगे। उन्हें लगभग 70 से 90 हजार रुपये महीना सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सरकारी आवास या HRA और मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं।
ये भी पढ़ें: कौन होता है बेसिक एजुकेशन ऑफिसर? 9वीं पास रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
1 hr agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
1 hr agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
2 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
2 hrs agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines