BSA Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनाया है। क्रिकेट के अलावा अब रिंकू सिंह शिक्षा के क्षेत्र में अपने जिले में सेवाएं देते हुए नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2025 के बाद से रिंकू क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं, इस बीच उन्होंने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी। जिसके बाद जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। वहीं रिंकू सिंह के बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने के बाद सवाल उठ रहा है कि उनको यूपी सरकार से कितनी सैलेरी मिलने वाली है? चलिए इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।
कितनी होगी रिंकू सिंह की सैलेरी?
क्रिकेट के अलावा रिंकू सिंह अब सरकारी नौकरी से भी पैसा कमाने वाले हैं। बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने के बाद रिंकू सिंह को पीएफ और नेशनल पेंशन स्कीम जैसी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। वहीं अगर रिंकू की सैलेरी की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक उनको बीएसए बनने के बाद सरकार द्वारा 57 हजार 562 रुपये से लेकर 61 हजार 312 रुपये तक के बीच में सैलेरी मिल सकती है। हालांकि उनकी बेसिक सैलेरी की बात करें तो वो 47 हजार 600 रुपये हो सकती है। इसके अलावा रिंकू की सैलेरी में ट्रेवल अलाउंस से लेकर डीए और एचआरए जैसे खर्चे भी शामिल रहने वाले हैं।
रिंकू सिंह की नेटवर्थ
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह की नेटवर्थ 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच में है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल और बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है। केकेआर द्वारा 13 करोड़ रुपये में रिटेन होने के बाद रिंकू की कमाई में भारी उछाल आया। वहीं बीसीसीआई द्वारा रिंकू को ग्रेड सी खिलाड़ियों की कैटेगरी में रखा गया है, जिसके चलते उनको 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
आईपीएल 2025 में रहे थे फ्लॉप
आईपीएल 2025 रिंकू सिंह के लिए कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 13 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए महज 206 रन ही बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इस सीजन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था, वहीं सीजन-18 में रिंकू की बेस्ट पारी नाबाद 38 रन की रही थी।
ये भी पढ़ें:- क्या होता है बेसिक एजुकेशन ऑफिसर? 9वीं पास रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
20 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines