Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। हाल ही में रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी, जिसके बाद अब उनको योगी सरकार की तरफ से एक सरकारी नौकरी दी गई है। टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह अब सरकारी नौकरी भी करते हुए दिखाई देंगे। रिंकू सिंह को बेसिक एजुकेशन ऑफिशर बनाया गया है। क्या होता है बेसिक एजुकेशन ऑफिशर और कैसे करता है काम…इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।
क्या होता है BSA का काम?
क्रिकेटर रिंकू सिंह को सीधे भर्ती नियमों के तहत ये सरकारी नौकरी दी गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अब रिंकू सिंह अपनी सेवाएं देते हुए दिखाई देने वाले हैं। बेसिक एजुकेशन ऑफिशर बनने के बाद अब रिंकू सिंह अपने जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की देख रेख करेंगे। बेसिक एजुकेशन ऑफिशर का कमाल जिले की प्राथमिक आर उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षा का संचालन और व्यवस्था देखना होता है। पूरे जिले के सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी भी बेसिक एजुकेशन ऑफिशर के ऊपर ही होती है। बीएसए जिले के सरकारी स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करके देखते है कि वहां शिक्षा व्यावस्था सही है या नहीं?
9वीं पास है रिंकू सिंह
क्रिकेट की दुनिया में रिंकू सिंह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर अलग पहचान बना चुके हैं. लेकिन रिंकू घर के हालातों को देखते हुए ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए थे। रिंकू सिंह 9वीं क्लास तक पढ़े हैं। पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के चलते उनको अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। उनके पिता गैस सिलेंडर की डिलवरी किया करते थे।
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 33 टी20 और 2 वनडे मैच खेले हैं। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने 546 रन बनाए है, जिसमें उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा वनडे में रिंकू ने महज 55 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में अभी तक उन्होंने 59 मैच खेले है, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए रिंकू ने 1099 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: पहले ही दिन इस गेंदबाज ने कर दी ऐसी हरकत, ICC लेगी अब कड़ा एक्शन?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines