IND vs ENG: राहुल नहीं, इंग्लैंड में 23 वर्षीय बल्लेबाज बने यशस्वी का ओपनिंग जोड़ीदार, पोंटिंग ने दी सलाह

Sai Sudharsan Ricky Ponting: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग जोड़ीदार का नाम सुझाया है।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

Sai Sudharsan Ricky Ponting: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद इस सीरीज में नए टेस्ट कप्तान गिल का टेस्ट होगा। बड़ा सवाल यह भी है कि रोहित-कोहली के जाने से बैटिंग ऑर्डर में आए खालीपन की भरपाई कौन करेगा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उस बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसे यशस्वी जायसवाल के साथ इंग्लैंड में वह बतौर ओपनर देखना चाहते हैं। पोंटिंग ने केएल राहुल को नजरअंदाज किया है।

विज्ञापन

कौन बनेगा यशस्वी का जोड़ीदार?

रिकी पोंटिंग ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग जोड़ीदार के तौर पर साई सुदर्शन का नाम सुझाया है। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा इसलिए कहा है कि क्योंकि अगर वह यशस्वी जायसवाल के साथ जाते हैं और उनकी जोड़ीदार साई सुदर्शन होते हैं, तो नंबर तीन पर उन्हें एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी। इस स्थिति में केएल राहुल या फिर करुण नायर नंबर तीन पर खेल सकते हैं। वहीं, शुभमन गिल नंबर चार की पोजिशन को संभाल सकते हैं। इस पोजीशन पर जब आप खुद को फिट कर लेते हैं, तो आप नंबर तीन पर वापस आ सकते हैं। मेरे हिसाब से सुदर्शन का भारतीय टीम में आने का यह सही समय है। विराट-रोहित के ना होने की वजह से भारतीय टीम में अब रिजेनरेशन होगा। हर टीम इस चीज से गुजरती है। मुझे लगता है कि सुदर्शन टीम इंडिया में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

विज्ञापन

सुदर्शन के लिए जोरदार रहा आईपीएल 2025

साई सुदर्शन का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए सुदर्शन ने 15 मैचों में 54 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 759 रन ठोके। सुदर्शन इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। सुदर्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में एक शतक और 6 अर्धशतक जमाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ