Ricky Ponting: आईपीएल 2025 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपना नया हेड कोच बदला है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स के नए हेड कोच होंगे। पोंटिंग ने साल 2024 की शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा था।
दो महीने पहले ही पोटिंग ने दिल्ली कैपटिल्स के कोचिंग पद से इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि पोंटिंग पंजाब में शामिल होने के बाद अन्य कोचिंग स्टाफ के बदलने पर भी अपने फैसले लेंगे।
पिछले 7 साल में पंजाब ने 6 कोच बदले
पंजाब किंग्स ने पिछले 7 साल में अपने 6 कोच बदले हैं। पोंटिंग पंजाब के पिछले 7 साल में छठे कोच होंगे। पिछले सीजन शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम प्लेऑफ की रेस में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।
पोंटिंग साल 2008 से ही आईपीएल सेटअप का बड़ा हिस्स रहे हैं। केकेआर के लिए साल 2008 में बतौर खिलाड़ी अपनी सेवाएं देने के बाद पोंटिंग मुंबई इंडियंस का साल 2013 तक हिस्सा रहे थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने इस साल पहला खिताब भी जीता था। साल 2014 में पोंटिंग को मुंबई का सलाहकार के रूप में देखा गया। 2015 और 2016 में उन्होंने मुंबई के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई। साल 2018 में पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे।
नए कप्तान का भी होगा ऐलान
शिखर धवन ने हाल ही में इंटरनेशल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया था। ऐसे में धवन आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं लेगे। आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब की निगाहें अपने नए कप्तान पर भी होंगी। हालांकि किंग्स ने अब तक अपने नए कप्तान का ऐलान अभी तक नहीं किया है। धवन के चोटिल होने के बाद आईपीएल 2024 में सैम करन ने कार्यवाहक कप्तान के तौर पर अपनी भूमिकाएं निभाई थी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines