Zimbabe Cricket Team: जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 28 जून से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पहली बार टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस टीम चयन में सबसे बड़ा नाम जो गायब रहा है, वह स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा का है. रजा इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के दौरान वॉर्सेस्टरशायर के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण इस टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे.
नगारवा पर होगी कप्तानी की जिम्मेदारी
रिचर्ड नगारवा के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहने वाला है, जिन्होंने दिसंबर 2025 में क्रेग इरविन की जगह टेस्ट और वनडे कप्तानी संभाली थी और इस मैच में टेस्ट कप्तानी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में उन्होंने 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी. उस मैच में बेन कुरेन के शानदार शतक और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने एक पारी और 73 रन से जीत दर्ज की थी.
5 खिलाड़ियों की हुई वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ घोषित टीम में पांच ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे. इनमें इनोसेंट काइया, ग्रीम क्रेमर, तदिवानाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे और न्यूमैन न्यामहुरी का नाम शामिल हैं, जिन्हें घरेलू क्रिकेट और अन्य टूर्नामेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है. इन खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
पिछली सीरीज रही थी बराबरी पर
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच पिछली टेस्ट सीरीज अप्रैल-मई 2025 में बांग्लादेश में खेली गई थी. दो मैचों की उस सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर समाप्त की थी. जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट में तीन विकेट से जीत हासिल कर 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत का स्वाद चखा था. हालांकि, दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की और सीरीज बराबर कर ली थी. ऐसे में हरारे में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से किया सम्मानित, पत्नी रितिका भी रहीं मौजूद
बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की टीम
रिचर्ड नगारवा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तनाका चिवांगा, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, क्रेग एर्विन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काइया, रॉय काइया, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्रेंडन टेलर और तफदज़वा त्सिगा.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या भी होंगे ट्रेड! दो चैंपियन टीमों के बीच छिड़ी जंग, कप्तानी का मिला ऑफर?
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
28 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines