Richard Gleeson: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से होना है। यह मैच काफी अहम है, लेकिन इससे पहले मुंबई को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। इसी वजह से उनकी क्वालिफायर 2 में खेलना अब संदिग्ध हो गया है।
दर्द में भी गेंदबाजी की
रिचर्ड ग्लीसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। इस मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। क्रीज पर राहुल तेवतिया और शाहरुख खान मौजूद थे। ग्लीसन ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 3 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए, लेकिन इसके बाद हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा। बाकी की तीन गेंदें अश्वनी कुमार ने डालीं।
ग्लीसन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन चोट के कारण ओवर पूरा नहीं कर सके। इस मुकाबले में उन्हें रियान रिकेल्टन की जगह टीम में शामिल किया गया था। टीम की जीत लगभग तय हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने मैदान छोड़ना बेहतर समझा।
अब कौन भरेगा ग्लीसन की जगह?
इससे पहले ग्लीसन को दीपक चाहर की जगह मौका मिला था, जो पहले से ही चोट के कारण टीम से बाहर हैं। अब अगर ग्लीसन भी उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस के पास एक और विकल्प है रीस टॉपले।
इंग्लैंड के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मुंबई ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। टॉपले इस सीजन में अब तक बेंच पर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें मौका मिल सकता है। रीस टॉपले नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर हैं और डेथ ओवर्स में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। मुंबई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा। ऐसे में ग्लीसन की चोट और विकल्प के तौर पर टॉपले पर सबकी नजरें होंगी।
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
14 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
22 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
35 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
41 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines