Richa Ghosh Appointed as DSP: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बंगाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. बंगाल सरकार ने ऋचा को सम्मानित करते हुए उन्हें बंगाल पुलिस में DSP नियुक्त किया है. शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और साथ ही उन्हें ‘बंगभूषण अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया. इस खास मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गज मौजूद रहे.
ऋचा घोष को मिला बड़ा सम्मान
22 साल की ऋचा घोष ने भारतीय महिला टीम को वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ऋचा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार, 8 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान ऋचा घोष को DSP की नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके अलावा, बंगाल सरकार ने ऋचा को प्रतिष्ठित ‘बंगभूषण’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें एक सोने की चेन भी भेंट की.
CAB ने दिया गोल्डन बैट और बॉल
वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने ऋचा को उनके शानदार योगदान के लिए एक गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल दिया है. इसके अलावा, CAB ने उन्हें 34 लाख रुपये नकद पुरस्कार भी दिया है. बता दें कि, ऋचा ने वर्ल्ड कप के फाइनल में 34 रन बनाए थे, जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुए.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: क्वींसलैंड में बिजली गिरने से हो चुकी है एक खिलाड़ी की मौत, इसलिए रोका गया था मुकाबला
वर्ल्ड कप जीत में निभाई थी अहम भूमिका
भारतीय महिला टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंजिया ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 24 गेंदों में 34 रन ठोके, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. ऋचा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप में उन्होंने एक अर्धशतक समेत कुल 235 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 94 रन रहा.
ये भी पढ़ें- Asia Cup ट्रॉफी विवाद पर क्या हुआ अंतिम फैसला? मोहसिन नकवी से मुलाकात के बाद BCCI की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
53 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines