IND W vs AUS W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के अहम मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और पावरप्ले में टीम ने दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने में रेणुका सिंह ने अहम किरदार निभाया। रेणुका ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। भारतीय फास्ट बॉलर ने बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहम को पवेलियन की राह दिखाई। सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए हरमनप्रीत एंड कंपनी को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार है।
रेणुका ने बरपाया कहर
नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर रेणुका सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। रेणुका ने कंगारू टीम के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। पारी के तीसरे ओवर में रेणुका ने दो गेंदों के अंदर ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए।
ओवर की चौथी गेंद पर पहले भारतीय फास्ट बॉलर ने खतरनाक बैटर बेथ मूनी को पवेलियन की राह दिखाई। मूनी 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं। अगली ही गेंद पर रेणुका वेयरहम को भी अपने जाल में फंसाने में सफल रहीं और कंगारू बैटर को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। वेयरहम रेणुका की गेंद को समझने में चूक गईं और विकेट के सामने पकड़ी गईं।
भारतीय टीम को चाहिए हर हाल में जीत
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हरमनप्रीत एंड कंपनी को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत चाहिए। भारतीय टीम को कंगारुओं को सिर्फ हराना नहीं होगा, बल्कि बड़े अंतर से मैदान मारना होगा। टीम इंडिया इस वक्त ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर काबिज है। भारतीय टीम का नेट रनरेट अभी +0.576 है। हालांकि, टीम को सबसे बड़ा खतरा न्यूजीलैंड से है। कीवी टीम को अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हरा देती है, तो कीवी टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। हालांकि, पाकिस्तान पर मिली बड़ी जीत से टीम इंडिया का खेल बिगड़ सकता है।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
12 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
38 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines