Yograj Singh: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से विवादों में हैं। हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जहर उगला था। इसके अलावा उन्होंने कपिल देव के खिलाफ भी बयानबाजी की थी। उनके इस बयानों की वजह से फैंस उन्हें कोस रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि योगराज सिंह से अर्जुन तेंदुलकर को तुरंत दूर कर देना चाहिए।
कपिल देव पर साधा था निशाना
योगराज सिंह और कपिल देव के बीच रिश्ते कभी अच्छे नहीं थे। योगराज सिंह की मानें तो कपिल देव उन्हें प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते थे, इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कपिल देव को लेकर कहा था, ‘मैं लोगों के सामने खुद को साबित करना चाहता हूं। आज दुनिया मेरे पैरों के नीचें हैं। जिन लोगों ने मेरा बुरा किया,उनमें से किसी को कैंसर हैं। किसी का घर टूट गया है और किसी को बेटा नहीं है। आप समझ सकते हैं कि मैं किसी की बात कर रहा हूं। वो हैं आपके सर्वाकालिक महान कप्तान मिस्टर कपिल देव।
उन्होंने आगे कहा,’एक बार मैंने कपिल देव को कहा था कि वो हाल करूंगा कि दुनिया थूकेगी तुम पर। आज युवराज के पास 13 ट्रॉफी ही और उनके पास सिर्फ एक। बात यहीं पर खत्म हो जाती है।
फैंस ने उठाई ये मांग
योगराज सिंह के इस इंटरव्यू के बाद फैंस काफी ज्यादा नाराज आ रहे हैं। वो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को उनसे दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में शतक बनाने के बाद अर्जुन ने कहा था कि वो योगराज सिंह के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘अर्जुन को उसकी मेहनत का फल मिला है। उसके अंदर गजब की काबिलियत है, बस उसे निखारने की जरूरत है।’
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
6 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
33 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines