Reece Topley Injury: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज रीस टॉपले का इंजरी पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इंजर्ड हुए टॉपले अब पूरी सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हुई इंजरीऑक्शन में टॉपले के खिलाफ जा सकती है। इंग्लिश तेज गेंदबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुका है। सीरीज से बाहर होने के बाद टॉपले अब इंग्लैंड वापस लौटेंगे। टॉपले अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान इंजरी से काफी परेशान रहे हैं। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में 2.4 ओवर के स्पेल में 26 रन खर्च किए थे, लेकिन वह कोई विकेट नहीं चटका सके थे।
रीस टॉपले हुए बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में रीस टॉपले अब खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इंजरी की वजह से टॉपले को पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। पहले टी-20 में गेंदबाजी के दौरान टॉपले दिक्कत में नजर आए थे और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। ग्राउंड से बाहर जाते वक्त इंग्लिश तेज गेंदबाज काफी गुस्से में दिखाई दिया था और उन्होंने कुर्सी को जमीन पर दे मारा था, जिसके चलते आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है। टॉपले का बाहर होना इंग्लैंड टीम के लिए बड़ा झटका है।
सीरीज पर इंग्लैंड ने जमाया कब्जा
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सेंट लूसिया मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 145 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान रोवमैन पॉवेल ने सर्वाधिक 54 रन बनाए, जबकि शेफर्ड ने 30 रन का योगदान दिया। 146 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 4 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से सैम करन ने 26 गेंदों पर 41 रन की दमदार पारी खेली, जबकि लियाम लिविंगस्टन ने 39 रन का योगदान दिया। अकील हुसैन ने चार विकेट झटके, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
51 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines