हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCBW vs GGTW: गुजरात जायंट्स को मिली टूर्नामेंट की दूसरी जीत, इस मौके पर आरसीबी के हाथ से निकल गया मैच

RCBW vs GGTW: WPL 2025 के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स विमेंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेंस की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

विज्ञापन
RCBW vs GGTW Gujarat Giants

RCBW vs GGTW: WPL 2025 के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स विमेंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेंस की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 125 रन ही बनाए। गुजरात की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा 6 विकेट से करके मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

गुजरात जायंट्स को मिली सीजन की दूसरी जीत 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। नंबर 3 पर बल्लेबाजी एलिस पेरी तो अपना खाता भी नहीं खोल सकी। राघवी बिष्ट ने अहम मौके पर 22 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला। कनिका आहूजा ने भी 33 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवरों में 125 रनों तक पहुंचाया। गुजरात के लिए डिएंड्रा डोटिन और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा काश्वी गौतम और एश्ले गार्डनर ने भी 1-1 विकेट झटका।

विज्ञापन

इस मौके पर ही आरसीबी के हाथ से निकल गया मैच 

WPL 2025 में अब तक एक ट्रेंड देखने को मिला है। दरअसल इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ही जीत मिली है। ऐसे में स्मृति मंधाना जैसे ही टॉस हारी तो मुकाबला उनके हाथ से निकल गया। आरसीबी की टीम लगातार 3 मुकाबला हार गई है। चैंपियन आरसीबी टीम को अगर अपना टाइटल डिफेंड करना हैं, तो उनको जल्दी ही दोबारा लय में वापसी करनी होगी। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

ये भी पढ़ें: WPL के इतिहास में Ellyse Perry के साथ पहली बार हुआ ऐसा, एश्ले गार्डनर ने कर दिया कमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola