RCB स्टार यश दयाल की बढ़ी टेंशन, रेप का लगा आरोप, FIR दर्ज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की मुश्किलें अब एकबार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। एक लड़की मे यश दयाल के ऊपर रेप का आरोप लगाया है, जिसका मामला भी जयपुर में दर्ज हो चुका है।

yash dayal

yash dayal

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की मुश्किलें अब एकबार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। एक लड़की मे यश दयाल के ऊपर रेप का आरोप लगाया है, जिसका मामला भी जयपुर में दर्ज हो चुका है। एक युवती ने यश दयाल पर ये गंभीर आरोप लगाया है। इससे पहले जुलाई के महीने में यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

जयपुर में दर्ज हुआ मामला

जयपुर के सांगानेर थाने में यश दयाल के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है। युवती ने दयाल पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि यश दयाल ने उसको क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर इमोशनल ब्लैकमेल करके 2 साल तक उसका रेप किया।

विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक युवती क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के करीब आई थी। जब युवती की मुलाकात 2 साल पहले जयपुर में हुई थी तब वो नाबालिक थी। तब मैच खेलने के लिए यश दयाल जयपुर पहुंचे थे और क्रिकेटर ने युवती को टिप्स देने के लिए होटल बुलाया था और रेप किया।

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक यश दयाल ने जब युवती का रेप किया था वो 17 साल की थी। जिसके चलते क्रिकेटर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। अब एक बार फिर से दयाल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले यश दयाल पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एक महिला ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद यश दयाल ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यश की तरफ से कहा गया जब उन्होंने युवती से अपना पैसा वापस मांगा तो उसने आत्महत्या करने की धमकी देकर क्रिकेटर को डराने की कोशिश की। इसके अलावा युवती उनका कुछ जरूरी सामान भी ले गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ