IPL 2025: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर लिया। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने अब तक खेले गए 10 मैच में 7 जीत हासिल करते हुए 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। साल 2008 से लेकर अब तक आरसीबी के कई कप्तान बदले गए। लेकिन किसी भी कप्तान ने टीम को खिताब नहीं दिलाया।
लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन आरसीबी आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में कर रही है। ऐसा कहा जा सकता है वह खिताब को अपने नाम कर 18 साल के सूखे को खत्म कर सकती है। बहरहाल आईपीएल 2025 में आरसीबी एक मैच जीतते ही इतिहास रचने वाली है। आरसीबी ऐसा करने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम भी बन जाएगी।
आरसीबी रचेगी इतिहास
आरसीबी अपना आगामी मैच सीएसके के खिलाफ 3 मई को खेलेने के लिए उतरेगी। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) यह मैच भी जीत लेती है, तो वह आईपीएल के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। RCB लीग स्टेज में अपने घर से बाहर खेले गए सभी मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। अभी तक किसी भी टीम ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। यानी अब तक कोई भी टीम एक सीजन में अपने होम ग्राउंड से बाहर हर मैच नहीं जीत पाई है।
RCB के पास इस शानदार रिकॉर्ड को बनाने का सुनहरा मौका है। अगर वे इस मैच में भी जीत हासिल करते हैं, तो यह इतिहास में दर्ज हो जाएगा। वैसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी 2012 के आईपीएल सीजन में कुछ ऐसा ही प्रयास किया था। उस समय केकेआर ने अपने घर से बाहर कुल 10 मैच खेले थे, जिसमें दो प्लेऑफ मुकाबले भी शामिल थे। लेकिन लीग स्टेज के दौरान उन्हें एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी, जिससे उनका रिकॉर्ड टूट गया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे हो सकते हैं बाहर
4 mins agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
23 mins agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
59 mins agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
1 hr agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
1 hr agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
2 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
2 hrs agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
3 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
3 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines