Live Updates
RCB vs DC: आरसीबी ने दूसरा खिताब जीतकर रचा इतिहास
आरसीबी ने दूसरा खिताब जीत लिया है. दिल्ली की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया.
RCB vs DC WPL: मंधाना हुईं आउट
मंधाना 41 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हो गई हैं. आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए.
RCB vs DC WPL: आरसीबी को लगा तीसरा झटका
जॉर्जिया वॉल की शानदार अर्धशतकीय पारी का अंत हो गया है. दिल्ली को दूसरी सफलता मिल चुकी है. 16.4 ओवर में स्कोर 175/2 है.
आरसीबी ने पार किया 150 का आंकड़ा
आरसीबी ने 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. वॉल 73 और मंधाना 69 रनों पर खेल रही हैं.
RCB vs DC: मंधाना और वॉल का अर्धशतक
37 गेंदों में जर्जिया वॉल अर्धशतक बना चुकी हैं. आरसीबी मजबूत स्थिति में है. इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने भी 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेल दी है. आरसीबी 11.2 ओवर में 114/1 रन बना चुकी है.
RCB vs DC: आरसीबी की धुआंधार बल्लेबाजी जारी
आरसीबी की दमदार बल्लेबाजी जारी है. 9.5 ओवर में स्कोर 94/1 है. वॉल 48 और मंधाना 33 रनों पर बल्लेबाजी कर रही हैं.
RCB vs DC LIVE: आरसीबी की दमदार शुरुआत
आरसीबी को दमदार शुरुआत मिली है, जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं.
RCB vs DC LIVE: आरसीबी को लगा पहला झटका
आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब हुई है. ग्रेस हैरिस महज 9 रन बनाकर चलती बनीं हैं. हैरिस फाइनल मुकाबले में गेम चेंजर साबित हो सकती थीं. बड़ा विकेट दिल्ली के हाथ लग गया है.
RCB vs DC LIVE: दिल्ली ने बनाया विशाल स्कोर
दिल्ली ने 20 ओवर में 203 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है. आरसीबी को जीत के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने होंगे.
DC W vs RCB W: अर्धशतक बनाकर आउट हुईं जेमिमा, दिल्ली को लगा तीसरा झटका
जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी का अंत हो गया है. 17.4 ओवर के बाद 157/3 है. जेमिमा 37 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
RCB vs DC LIVE: जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक पूरा, बड़े स्कोर की ओर दिल्ली
33 गेंदों में जेमिमा 54 रन बनाकर खेल रही हैं. 15.1 ओवर के बाद स्कोर 144/2 है. लौरा भी उनका साथ दे रही हैं. उन्होंने 15 गेंदों में 26 रन बनाए हैं.
RCB vs DC LIVE: 100 के पार हुआ स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली 113/2 है. जेमिमा 34 और लौरा 15 रन पर खेल रहे हैं.
RCB vs DC LIVE: तीसरे विकेट की तलाश में आरसीबी
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. दिल्ली का स्कोर 94/2 है. जेमिमा रोड्रिग्स 12 गेंदों में 19 और लौरा वॉलवाडट 8 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रही हैं.
RCB vs DC LIVE: दिल्ली को लगा दूसरा झटका, लिजेल ली लौटीं पवेलियन
लिजेल ली 30 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 7.3 ओवर में दिल्ली का स्कोर 72/2 है.
दिल्ली को पहला झटका, आउट हुईं शेफाली वर्मा
दिल्ली को पहला झटका लगा है. शेफाली 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गई हैं. अरुनधती रेड्डी ने आरसीबी को पहली सफलता दिलाई है. 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 53 रन है.
RCB vs DC LIVE: दिल्ली को मिली दमदार शुरुआत
दिल्ली को दमदार शुरुआत मिली है. लिजेल ली और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं. 5 ओवर के बाद स्कोर 31/0 है.
RCB vs DC LIVE: पहले विकेट की तलाश में आरसीबी
3 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. आरसीबी पहले विकेट की तलाश में है. 3 ओवर के बाद स्कोर 9 रन बिना किसी नुकसान के है.
RCB vs DC: क्रीज पर शेफाली और लिजेल ली बल्लेबाजी के लिए उतरीं
क्रीज पर शेफाली वर्मा और लिजेल ली उतर चुकी हैं. दिल्ली को दोनों बल्लेबाजों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. आरसीबी की ओर से पहला ओवर लॉरेन बेल कर रही हैं.
RCB vs DC LIVE: मैदान पर राष्ट्रगान
मैदान पर राष्ट्रगान हो रहा है. दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के दौरान मैदान पर हैं. इसके बाद आरसीबी की टीम रणनीति तैयार करते हुए नजर आई.
RCB vs DC LIVE: जीत पर दोनों टीमों की निगाहें
दोनों टीमों की निगाहें जीत पर टिकी हुई हैं. दिल्ली जेमिमा की कप्तानी में पहली बार उतरी है, जबकि आरसीबी की कप्तानी में मंधाना साल 2023 से संभाल रही हैं.
RCB vs DC LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
फैंस मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा.
RCB vs DC LIVE: मलाइका अरोड़ा कर रही हैं डांस
मैच शुरू होने से पहले बॉलीवुड की हसीना मलाइका अरोड़ा प्रफॉर्म कर रही हैं. क्लोजिंग सेरेमनी में फैंस जमकर अरोड़ा का डांस एंजॉय कर रहे हैं.
RCB vs DC LIVE: आरसीबी की प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
RCB vs DC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन)
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वाड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिज़ेन कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरानी, नंदनी शर्मा.
RCB-W vs DC-W Live: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी और दिल्ली बिना किसी बदलाव के साथ उतरी हैं.
RCB vs DC LIVE: शानदार फॉर्म में मंधाना
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 8 मैच में 290 रन बनाए हैं.
RCB vs DC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनु मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा.
RCB vs DC LIVE: आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघारे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में आमने सामने थीं. आरसीबी अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरी थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले टाइटल पर थी. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे. लेकिन आरसीबी ने 2 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.
दिल्ली ने जीता दूसरा खिताब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 203/4 रन बनाए थे. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 37 गेंदों में 57 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. आरसीबी की ओर से स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए थे.
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women WPL 2026 Eliminator: Full Squad
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान कैप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लॉरा वोलवार्ट.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ.
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
20 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines