RCB vs SRH Head To Head: IPL 2024 के 30वें मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में RCB का खराब प्रदर्शन जारी है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं और 1 में ही जीत दर्ज की है। 2 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है। दूसरी ओर SRH को 5 में से 3 मुकाबलों में जीत मिली है। 6 अंकों के साथ टीम 5वें नंबर पर है।
हेड टू हेड के आंकड़े
दोनों टीमों के बीच IPL में कांटे की टक्कर देखने का मिलती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL में अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान RCB ने 10 मैच जीते हैं और SRH को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 मैच जीते हैं। दूसरी ओर हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 6 और चेज करते हुए भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रदर्शन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें 7 बार टकराई हैं। इस दौरान RCB ने 5 और SRH ने 2 मैच जीते हैं। बेंगलुरु के मैदान पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 2 और चेज करते हुए 3 मैच जीते हैं। दूसरी ओर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 और लक्ष्य का पीछा कतरे हुए 1 मैच अपने नाम किया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने 87 मैच खेले हैं। इस दौरान बेंगलुरु ने 40 मैच जीते हैं और 42 में टीम को हार मिली है। इस दौरान 1 मैच टाई और 4 बेनतीजा भी रहे हैं। RCB ने अपने होम ग्राउंड पर पहले बैटिंग करते हुए 20 और बाद में बैटिंग करते हुए भी 20 मैच अपने नाम किए हैं। हैदराबाद ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8 मैच खेले हैं और 2 ही जीते हैं। 6 में उन्हे पराजय मिली है।
ये भी पढ़ें: MI Vs CSK: हार्दिक पांड्या के बचाव में उतरा उनका खास दोस्त, ड्रेसिंग रूम के सीक्रेट भी बताए
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, अगले कुछ मैच से बाहर हुए कप्तान शिखर धवन
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
31 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines