हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

RCB vs RR Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज बनेंगे काल, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

RCB vs RR Pitch Report: आईपीएल 2025 के 42वें मैच में आरसीबी की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी।

विज्ञापन
Chinnaswamy Stadium

RCB vs RR Pitch Report: पंजाब किंग्स को धूल चटाने के बाद आरसीबी की अगली भिड़ंत राजस्थान के रजवाड़ों के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी और राजस्थान के बीच यह दूसरी टक्कर होगी। इससे पहले जयपुर में आरसीबी ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंद डाला था। ऐसे में संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान अब बेंगलुरु के होम ग्राउंड में हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। यशस्वी जायसवाल को छोड़कर राजस्थान का बैटिंग ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।

कैसी खेलती है चिन्नास्वामी की पिच?

राजस्थान और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाएगा। चिन्नास्वामी को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। मैदान छोटा होने की वजह से चिन्नास्वामी पर रनों का अंबार लगता है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच चिन्नास्वामी में खेले गए लास्ट मैच में बारिश विलेन साबित हुई थी। 14 ओवर के मैच में पंजाब बाजी मारने में सफल रहा था। हालांकि, इस सीजन अब तक चिन्नास्वामी में एक बार भी 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं हो सका है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

चिन्नास्वामी ने अभी तक कुल 98 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 53 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला यहां पर ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। पहली इनिंग में औसतन स्कोर 167 रन का रहा है। हालांकि, आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर आरसीबी के होम ग्राउंड पर ही बना है। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें