RCB vs RR Weather Report: RCB और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा। अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो RCB की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। उन्होंने 8 में से 5 मैच जीते हैं और सिर्फ 3 में हार का सामना किया है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की स्थिति कमजोर रही है। टीम ने 8 मुकाबलों में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जाएगा। आखिरी बार आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला इस मैदान पर मैच खेला गया था, तब बारिश ने खलल डाली थी और मैच 14 ओवर का खेला गया था। अब आगामी मैच में आरसीबी बनाम राजस्थान इसी मैदान पर आमने सामने होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
एक्यू वेदर के मुताबिक 24 अप्रैल को बेंगलुरु का तापमान 35 डिग्री रहने वाला है। नमी 40 फीसदी रहेगी। जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। दिन में ज्यादातर धूप रहेगी। बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मैच के दौरान बारिश की खलल नहीं मिलेगी। दर्शक आरसीबी बनाम बेंगलुरु के मैच का मजा ले सकते हैं।
ऐसा है हेड टू हेड आंकड़ा
आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि 14 बार जीत RR को मिली है। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। हाल के पिछले 5 मैचों में RCB का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसमें उन्होंने 3 मुकाबले जीते हैं और RR ने 2 बार जीत दर्ज की है। दोनों टीमें आईपीएल की मजबूत टीमें मानी जाती हैं, और जब ये आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबले बेहद रोमांचक होते हैं। इनके मैचों को फैंस बड़े उत्साह से देखते हैं क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
10 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines