RCB vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में चल रही आरसीबी की अगली भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी मुकाबले में राजस्थान के रजवाड़ों को 9 विकेट से रौंदा था। बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल सॉल्ट का बल्ला खूब रन उगल रहा है। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने भी अपनी बैटिंग से खासा प्रभावित किया है। दूसरी ओर, पंजाब ने लास्ट गेम में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के खिलाफ ऐतिहासिक जीत का स्वाद चखा था। पंजाब के गेंदबाजों ने चमत्कार करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टारगेट डिफेंड कर डाला था।
कैसी खेलती है चिन्नास्वामी की पिच?
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाना है। इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश होती है और रनों का अंबार लगता है। चिन्नास्वामी की बाउंड्री भी काफी बड़ी नहीं हैं, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती है। आरसीबी के होम ग्राउंड पर आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्कोर बोर्ड पर 163 रन लगाए थे, जिसको दिल्ली ने बड़ी आसानी से 13 गेंदें शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
चिन्नास्वामी ने अब तक कुल 97 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 52 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मैदान मारा है। यानी आंकड़ों की मानें तो टॉस जीतकर यहां पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। पहली इनिंग में इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर 167 रन का रहा है। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने चिन्नास्वामी में ही बनाया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
34 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines