IPL 2024 RCB vs LSG Points Table: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने आरसीबी को बुरी तरह मात दे दी है। एलएसजी ने बेंगलुरु को 28 रनों से मात देकर आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति पहले से काफी बेहतर कर ली है। दूसरी ओर आरसीबी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बेंगलुरु इस सीजन अभी तक कुल 4 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक ही मैच अपने नाम कर सकी है। लखनऊ के खिलाफ आरसीबी को मिली हार से 4 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में बल्ले-बल्ले हो गई है।
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR Dream 11: पलभर में बदल सकती है आपकी किस्मत, इन खिलाड़ियों पर लगाना होगा दांव
RCB की हार से किन 4 टीमों को हुआ फायदा
बता दें कि इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 3 में से एक मैच जीतकर नौंवें स्थान पर थी। दूसरी ओर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 2 में से एक मैच जीतकर छठे स्थान पर थी। लेकिन आरसीबी की इस एक हार ने इस फासले को और अधिक बढ़ा दिया है। अबर आरसीबी यह मैच जीत जाती, तो वह प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान से सीधा 5वें स्थान पर पहुंच जाती। लखनऊ को हराने के साथ ही आरसीबी भी 2 मैच जीतने वाली टीम बन जाती और प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति अच्छी कर लेती। मुंबई पहले से ही प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। ऐसे में बेंगलुरु की हार से 4 अन्य टीमों की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। बेंगलुरु की हार से जिन टीमों को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है, उनमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: मयंक यादव की रफ्तार के सामने नहीं टिक पाए आरसीबी के बल्लेबाज, लखनऊ ने जीता मैच
लखनऊ ने भी बोला धाबा
बता दें कि लखनऊ की टीम इस मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर थी, लेकिन अब राहुल की टीम भी 3 मैचों में से 2 मैच अपने नाम कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ को इस जीत से 2 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स का फायदा तो हुआ ही है, साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी 2 पायदान की उछाल मिली है। इससे प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गई है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी 3 में से 3 मैच जीतकर पहले स्थान पर विराजमान है। इस आईपीएल सीजन वैसे तो कोलकाता नाइट राइडर्स भी ऐसी टीम है, जो सभी मुकाबले जीती है, लेकिन केकेआर ने अभी तक 2 ही मैच खेले हैं। इस कारण से वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अगर कोलकाता भी अपना अगला मुकाबला अच्छे अंक के साथ जीत जाती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: धोनी, रोहित और विराट भी जो ना कर सके, दिनेश कार्तिक ने कर दिखाया वह कारनामा
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
37 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines