LSG vs RCB: प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी आरसीबी लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। टॉप 2 में पहुंचने के लिए आरसीबी को हर हाल में लखनऊ के नवाबों को धूल चटानी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन कमाल का रहा है। बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिल सॉल्ट और कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला जमकर गरजा है। वहीं, गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर ने खूब कहर बरपाया है। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
कौन रहा है किस पर भारी?
आरसीबी और लखनऊ के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन पांच मैचों में से 3 में जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ लगी है। वहीं, 2 मैचों में मैदान लखनऊ ने मारा है। यानी आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में एलएसजी ने आरसीबी को 28 रनों से हराया था। लखनऊ बनाम आरसीबी का मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत सिर्फ एक बार हुई है, जहां बेंगलुरु टीम बाजी मारने में सफल रही थी।
आरसीबी को मिला है बड़ा बूस्टर
लखनऊ के खिलाफ अहम मैच से पहले आरसीबी के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। टीम की ओर से इस सीजन सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज जोश हेजलवुड आरसीबी से जुड़ चुके हैं। हेजलवुड ने नई गेंद से आईपीएल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वह 18 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, आरसीबी के लिए टिम डेविड की इंजरी जरूर एक चिंता का विषय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड शायद लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। टिम डेविड की जगह पर लियाम लिविंगस्टन लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। एलएसजी के खिलाफ अगर आरसीबी जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टीम पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
19 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines