Virat Kohli No Ball Controversy: विराट कोहली के आउट होने के बाद जो विवाद शुरू हुआ था, वह अभी भी जारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली का विकेट खूब विवादों में रहा। हर्षित राणा की जिस गेंद पर किंग कोहली को आउट दिया गया था, कई दिग्गजों द्वारा उसे नो बॉल बताया जा रहा है। विराट भी अंपायर के इस फैसले से खासा नाराज हैं। मैच में हुए विवाद को लेकर अब विराट कोहली का फिर से रिएक्शन आया है। विराट के रिएक्शन से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किंग कोहली का अभी भी मानना है कि अंपायर का फैसला गलत था, वह आउट नहीं थे।
ये भी पढ़ें:- RR vs MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, राजस्थान की जीत में चमके ये 3 खिलाड़ी
‘अनप्लेबल बीमर’ पर विराट को आउट दे दिया
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला 21 अप्रैल को ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था। यह विवाद थम सकता था, अगर आरसीबी यह मैच जीत जाती, लेकिन अंपायर के इस एक फैसले ने बेंगलुरु को मैच हरा दिया। विराट के आउट होने के बाद आरसीबी को एक के बाद एक कई झटके लगे। मैच के एक दिन बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह पूरी तरह से अनप्लेबल बीमर था, जिसे कंट्रोल कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। आपको बता दें की विराट ने कैफ के इस पोस्ट को लाइक किया है। इससे साफ है कि विराट अभी भी मानते हैं कि अंपायर का फैसला गलत था।
ये भी पढ़ें:- RR vs MI: फिर उठे हार्दिक पांड्या पर सवाल, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
‘हर्षित को मांगनी थी विराट कोहली से माफी’
मोहम्मद कैफ ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर्षित राणा के हाथ से गेंद छूट गई, यह एक बीमर था, लेकिन अंपायर ने इस गेंद पर विराट को आउट दे दिया। कैफ ने ये भी कहा हर्षित को इस बीमर के लिए विराट कोहली से माफी मांगने की जरूरत थी, लेकिन अंपायर द्वारा बेहद घटिया फैसला दिया गया। कैफ के अलावा भी गई क्रिकेट दिग्गज मामले में विराट का साथ देते दिख रहे हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इसको लेकर एक वीडियो जारी किया और अंपायर से 3 सवाल करते हुए कहा कि अंपायर का फैसला गलत था। बता दें कि बीमर ऐसे गेंद को कहते हैं, जो गेंदबाज के हाथ से फिसल जाए, या गेंदबाज कंट्रोल खोकर गेंदबाजी करे।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines